हूल दिवस पर लगे स्वास्थ्य कैंप में कर्मियों समेत उनके परिजनों ने कराया स्वास्थ्य जांच
Employees and their family members got their health checkup done in the health camp organized on Hul Diwas

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। हूल दिवस के अवसर पर समाहरणालय सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपायुक्त मनीष कुमार, पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी, उप विकास आयुक्त महेश कुमार संथालिया, परियोजना निदेशक, आईटीडीए अरूण कुमार एक्का, अपर समाहर्ता जेम्स सुरीन, अनुमंडल पदाधिकारी साईमन मरांडी, जिला परिवहन पदाधिकारी संजय पीएम कुजुर समेत कई अधिकारियों एवं कर्मियों ने सिदो-कान्हू की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तत्वावधान में प्रोजेक्ट जागृति के अंतर्गत एवं हूल दिवस के अवसर पर समाहरणालय परिसर में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। समाहरणालय परिसर में पदाधिकारियों एवं कर्मियों व उनके परिवारों के सदस्यों को स्वास्थ्य परीक्षण के लिए स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। स्वास्थ्य शिविर का शुभारंभ उपायुक्त मनीष कुमार व पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी, उप विकास आयुक्त महेश कुमार संथालिया, परियोजना निदेशक आईटीडीए अरूण कुमार एक्का, अपर समाहर्ता जेम्स सुरीन, अनुमंडल पदाधिकारी साईमन मरांडी एवं सिविल सर्जन ने फीता काटकर किया। इस स्वास्थ्य शिविर में उपायुक्त मनीष कुमार, उप विकास आयुक्त महेश कुमार संथालिया, अपर समाहर्ता जेम्स सुरीन सहित अन्य पदाधिकारियों, कर्मियों एवं उनके परिवार का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। स्वास्थ्य शिविर में 35 पदाधिकारियों एवं कर्मियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।



