अंतरराष्ट्रीय

कांग्रेस नेता शशि थरूर ने मॉस्को में रूसी विदेश मंत्री लावरोव से मुलाकात की

नई दिल्ली : कांग्रेस नेता शशि थरूर ने बुधवार को मॉस्को में एक कार्यक्रम के दौरान रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से मुलाकात की। रूस की यात्रा पर आए थरूर ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “मॉस्को में ‘प्रिमाकोव रीडिंग्स’ के दौरान पुराने मित्र रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव से मिलकर अच्छा लगा।

विदेश मामलों पर संसद की स्थायी समिति के प्रमुख थरूर ने संयुक्त राष्ट्र में रूस के पूर्व राजदूत आंद्रेई डेनिसोव से भी मुलाकात की, जो अब रूसी संघ परिषद की अंतरराष्ट्रीय मामलों की समिति के प्रथम उपाध्यक्ष हैं। वार्षिक “प्रिमाकोव रीडिंग्स” भारत सहित 40 देशों के अंतरराष्ट्रीय संबंधों और विश्व अर्थव्यवस्था के विशेषज्ञों की एक बैठक है।

हाल में एक बहुपक्षीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करते हुए थरूर ने 22 अप्रैल के पहलगाम आतंकवादी हमले और उसके बाद की सैन्य कार्रवाई के संबंध में भारत का रुख बताने के लिए अमेरिका और चार अन्य देशों का दौरा किया था।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button