ललितपुर

 ग्राम टेनगा में मनाया गया जय गुरुदेव मुक्ति दिवस

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी ग्राम पंचायत टेनगा में जय गुरुदेव के अनुयायियों के द्वारा अपने आराध्य गुरुदेव के मुक्ति दिवस पर बड़े हर्ष और उल्लास के साथ प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी मनाया गया। यह दिन बाबा जय गुरुदेवजी महाराज के 1975 -1976 में आपातकालीन इमरजेंसी के दौरान जेल से रिहा होने और अत्याचारों से मुक्ति की याद में मनाया जाता है, जिसे उनके अनुयायी सत्य और आध्यात्मिक स्वतंत्रता की विजय के रूप में मनाते हैं। इस दिन अनुयायी अपने घरों पर एवं गांव में जय गुरुदेव का झंडा फहराते हैं और प्रार्थना करते हैं एवं जन जागृति के लिए रैली के माध्यम से पूरे गांव में माता बहनों पुरुष बूढ़े बुजुर्ग और बच्चों के द्वारा यह संदेश दिया गया है कि समय रहते हैं शाकाहारी हो जाओ नशा मुक्त हो जाओ नहीं तो हम भी इस प्रकृति के ही जीव है। इसका खामयाजा हम सभी को बड़े पैमाने पर भुक्तना होगा। इसलिए समय रहते सतर्क हो जाए। जीवो पर दया करो नशा मुक्ति हो ऐसा जय गुरुदेव का कहना है। इसी क्रम मे टेनगा गांव मे बाबा जय गुरु देव के अनुयायो के दुवारा पैदल रैली निकाली गयी और नशा मुक्त होने का संदेश दिया जिसमे बड़े पैमाने पर महिला पुरुष बच्चे आदि लोग उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button