
गौ माता की सेवा संस्कृति, करुणा और मानवता का प्रतीक : गौ सेवक
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। गौ अष्टमी के पावन पर्व पर गौ पुत्र सेना ललितपुर के सदस्यों ने गौ माता का विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर गौ भोज कराया। इस दौरान गौ माता को श्रद्धापूर्वक भोजन कराया गया तथा उनकी सेवा, सुरक्षा और संवर्धन का संकल्प लिया गया। इस दौरान गौ सेवकों ने कहा कि गौ माता की सेवा केवल धार्मिक आस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि यह हमारी भारतीय संस्कृति, करुणा और मानवता का प्रतीक है। समाज के प्रत्येक व्यक्ति को गौ सेवा के लिए आगे आना चाहिए और निराश्रित गोवंश की देखभाल में अपनी भागीदारी निभानी चाहिए। गौ पुत्र सेना के सदस्यों ने कहा कि गौ माता की रक्षा और सेवा करना हम सभी का नैतिक एवं सामाजिक दायित्व है। गौ सेवा के माध्यम से समाज में दया, सहयोग और जीवों के प्रति संवेदनशीलता का भाव विकसित होता है। इस अवसर पर गौ पुत्र प्रशांत शुक्ला, अंतिम अंश, मोनू, मनीष दुबे, दरौनी, बंटी सहित अन्य गौ सेवक मौजूद रहे।



