पाकुड़

पाकुड़ नगर परिषद बोर्ड की पहली बैठक सम्पन्न, शहर में जलापूर्ति, सफाई एवं स्ट्रीट लाइट पर ध्यान केन्द्रित

Pakur Municipal Council concludes its first board meeting, focusing on water supply, sanitation and streetlights in the city

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़ नगर परिषद के नवगठित बोर्ड की पहली बैठक अध्यक्षा श्रीमती साबरी पाल, कार्यपालक पदाधिकारी श्री अमरेंद्र कुमार चौधरी और उपाध्यक्ष श्री राणा ओझा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक की शुरुआत कार्यपालक पदाधिकारी द्वारा सभी बोर्ड सदस्यों का पौधा और डायरी देकर स्वागत करने के साथ हुई। इसके बाद मुख्य एजेंडा पर चर्चा शुरू हुई। बैठक में प्रमुख रूप से निम्नलिखित मुद्दों पर ध्यान केंद्रित किया गया: शहरी जलापूर्ति: गंगा पानी का नया कनेक्शन जल्द से जल्द सभी वार्डवासियों तक पहुँचाने के लिए कैंप लगाकर योजना को क्रियान्वित करने के निर्देश। साफ- सफाई: सभी वार्डों में नियमित सफाई सुनिश्चित करने हेतु सफाई सुपरवाइजरों को निर्देशित करना और रोस्टर बनाकर कार्यवाही करना। बिजली एवं स्ट्रीट लाइट: शहर में खराब स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत और नए स्ट्रीट लाइट लगाने के निर्देश, विशेषकर आगामी त्योहारों को ध्यान में रखते हुए। बैठक में नगर परिषद के 21 वार्डों के पार्षद और नगर परिषद कार्यालय के सभी कर्मचारी उपस्थित रहे। नगर परिषद अध्यक्षा श्रीमती साबरी पाल ने कहा कि बोर्ड सभी योजनाओं को शीघ्र एवं पारदर्शी तरीके से लागू करने के लिए प्रतिबद्ध है, ताकि शहरवासियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button