ललितपुर

मंदिर के शिवालय में घुसकर देवी-देवताओं की मूर्तियां तोडऩे का आरोप

कार्तिकेय, गणेश और माता पार्वती की मूर्तियों के सिर किए खंडित

आरोपी पर धारा 151 में कार्रवाई से नाराज ग्रामीणों ने सीएम, डीएम और एसपी से की शिकायत
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। नाराहट थाना क्षेत्र के ग्राम नीमखेरा स्थित हनुमान गढ़ी मंदिर परिसर के शिवालय में स्थापित देवी-देवताओं की मूर्तियां खंडित किए जाने का मामला सामने आया है। आरोप है कि एक युवक ने मंदिर में घुसकर कार्तिकेय, भगवान गणेश और माता पार्वती की मूर्तियों के सिर पत्थर से तोड़ दिए। घटना के बाद गांव में आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने पुलिस की कार्रवाई पर असंतोष जताते हुए मुख्यमंत्री, जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र भेजकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। बताया कि विगत दिनों गांव के अजय अहिरवार पुत्र अजुद्दी अहिरवार कथित रूप से हनुमान गढ़ी मंदिर परिसर में बने शिवालय में घुस गया। आरोप है कि उसने पत्थर से प्रहार कर वहां स्थापित कार्तिकेयजी, गणेश जी और माता पार्वती की मूर्तियों के सिर तोड़कर उन्हें खंडित कर दिया। घटना को गांव के सोवरन सिंह, खिलान, अनंतराम, भगवान सिंह और अनंतपुरी सहित अन्य ग्रामीणों ने देखा। ग्रामीणों ने आरोपी को पकड़ लिया। इसी दौरान आरोपी के परिजन रतीराम, रोहित, अजुद्दी और गुवन्दी आदि मौके पर पहुंच गए। आरोप है कि उन्होंने ग्रामीणों के साथ गाली-गलौज की और धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली टिप्पणी करते हुए कहा कि पत्थर तोड़ा है, उसमें भगवान नहीं होते। ग्रामीणों का आरोप है कि मंदिर में मूर्तियां खंडित किए जाने जैसे गंभीर मामले में नाराहट थाना पुलिस ने आरोपी अजय अहिरवार का केवल धारा 151 के तहत चालान किया। इससे ग्रामीणों में नाराजगी है। उनका कहना है कि मामले में समुचित कानूनी कार्रवाई नहीं होने से गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है और किसी अप्रिय घटना की आशंका है। शिकायती पत्र की प्रतिलिपि जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ललितपुर को भेजी है। इसमें घटना में शामिल सभी नामजद लोगों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की गई है। शिकायती पत्र पर विमलेशपुरी, कैलाश, लल्लू राजा, बड़े राजा, राजपाल सिंह, भगवान सिंह, अनंतराम और प्रताप सहित अनेक ग्रामवासियों के हस्ताक्षर हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button