विघटन पर कबू पाना, एड्स प्रतिक्रिया में बदलाब लाना की थीम विश्व एड्स दिवस मनाया गया l

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
छिन्दवाड़ा : आई,सी,टी,सी, एस,टी,डी,क्लिनिक, ए,आर,टी, सेंटर, विहान, टी,आई,परियोजना एवं एल, डब्ल्यू,एस, परियोजना द्वारा आज “विघटन पर कबू पाना, एड्स प्रतिक्रिया में बदलाब लाना,की थीम पर आज 1 दिसम्बर 2025 को विश्व एड्स दिवस मनाया गया । इसके अंतर्गत शासकीय महिला महाविद्यालय छिंदवाड़ा में अध्ययनरत छात्राओं एवं उपस्थित स्टॉफ को एड्स जागरूकता के लिये सुझाव दिये गये। कार्यक्रम मध्यप्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण समिति भोपाल के निर्देशानुसार एवं जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ,नरेश गोन्नाडे, एवं जिला नोडल अधिकारी डॉ,अर्चना कैथवास,के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में एच आई व्ही एड्स विषय पर सोमा सिंह,द्वारा विस्तृत चर्चा की गई । साथ ही साथ इस वायरस एच आई व्ही के संचरण को रोकने में छात्राओं एवं युवाओं की भूमिकाओं पर प्रकाश डाला गया। एच आई व्ही,एड्स के फैलने के चारों कारणों और रोकने के उपाय पर नरेन्द्र सोनी, द्वारा विस्तार से बताया गया । ए,आर, टी, काउंसलर आमोद ठाकरे, द्वारा ए,आर, टी, की उपयोगिता बताई गई। जिला चिकित्सालय में स्थित एस टी डी क्लिनिक के डॉ,केशव झारिया,द्वारा छात्राओं एवं उपस्थित स्टॉफ के प्रश्नों के उत्तर दिये गये। साथ ही प्रमुख अवसरबादी संक्रमण में टी,बी और अन्य बीमारियों की जानकारी प्रदान की गई । दो महीने तक चलने वाले एड्स जागरूकता अभियान एवं निक्षय योजना 100 दिनों तक चलने वाले कार्यक्रम के विषय में विस्तार से बताया गया। कार्यक्रम के अंत में छात्राओं द्वारा एड्स जागरूकता पर बनाई गई l रंगोली एवं पेंटिंग्स के विजेताओं को प्रमाण पत्र और उचित पुरूस्कार प्रदान किये गये ।



