भरत पुर
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर की आयोजित दसवीं की परीक्षा में नेवाडा की वंदना कुमारी आई टॉप शौर्य ने दिखाया अपना शौर्य

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर की ओर से गत दिनों आयोजित हुई राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की दसवीं की परीक्षा का परिणाम मंगलवार को जारी किया जिसमें निजी विद्यालयों के छात्र छात्राओं ने सर्वोत्तम अंक प्राप्त कर परिवार ही नहीं कसवा जिले का नाम रोशन किया है इस बार बोर्ड की परीक्षा में छात्राओं ने बाजी मार कर छात्रों को काफी पीछे छोड़ दिया है राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर की ओर से जारी किए गए परीक्षा परिणामों में जिन छात्र छात्राओं ने सर्वोत्तम अंक प्राप्त किए है उनका सम्मान भी विद्यालय परिवार तथा परिवारी जनों की ओर से किया गया।
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की दसवीं की परीक्षा में पूरे राजस्थान में
वैर विधान सभा के गांव नेवाडा निवासी वंदना डागुर ने टॉप स्थान प्राप्त कर अपने गांव जिले का नाम रोशन किया है बंदना कुमारी डागुर ने 99.33 प्रतिशत अंक प्राप्त किए है।
इनके पिता मुकेश कुमार एस बी आई बैंक में प्रबंधक है जबकि माता लवेश सोगरवाल गृहणी है।
इसी प्रकार से कस्बा भुसावर स्थित
श्री गांधी ज्योति उच्च माध्यमिक विद्यालय के विद्यार्थी शौर्य दत्तात्रेय पुत्र दिनेश चंद शर्मा ने दसवीं कक्षा में 97 में प्रतिशत अंक अर्जित कर भुसावर में सर्वाधिक अंक प्राप्त कर कस्बा एवं जिले का नाम रोशन किया है।
शौर्य दत्तात्रेय ने बताया कि उनके माता पिता राजकीय सेवा में है।
इनके पिता दिनेश चंद शर्मा गिरदावल है।
इनकी माता बीना शर्मा है जो सरकारी अध्यापिका के पद पर सेवारत है ।
अपनी सफलता का श्रेय अपने माता पिता तथा विद्यालय के गुरुजनों को देते है । इसी प्रकार कसवा वैर निवासी आर्यन नगाइच ने 99.50प्रतिशत अंक प्राप्त कर आदर्श विधा मंदिर माध्यमिक विद्यालय वैर का नाम रोशन किया ।इसी प्रकार गाँव झारोटी नंगला बुर्जा निवासी दिलीप चौधरी अध्यापक के पुत्र कनिष्क चौधरी को 10 वीं बोर्ड परीक्षा में 98.33% अंकों से उत्तीर्ण की।
2.शौर्य दत्तात्रेय




