मेरठ

वेंक्टेश्वरा में “मेंटल हेल्थ अवेयरनेस वीक–2025” का भव्य समापन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

 

मेरठ। श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय के वेंक्टेश्वरा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एवं वैंक्टेश्वर स्कूल ऑफ नर्सिंग में आयोजित “मेंटल हेल्थ अवेयरनेस वीक–2025” (06 से 10 अक्टूबर) का शुक्रवार को भव्य समापन हुआ। इस वर्ष का थीम “आपदाओं एवं आपात स्थितियों में मानसिक स्वास्थ्य” रहा, जिसके अंतर्गत सेमिनार, नुक्कड़ नाटक, पोस्टर प्रतियोगिता, जागरूकता रैली सहित अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए।

समापन समारोह का शुभारंभ प्रति कुलाधिपति डॉ. राजीव त्यागी, कुलपति प्रो. कृष्ण कान्त दवे, डीन (मेडिकल) डॉ. संजीव एच. भट्ट, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुरेश मेहता एवं विभागाध्यक्ष डॉ. संदीप चौधरी ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने मानसिक स्वास्थ्य पर नुक्कड़ नाटक और समूह नृत्य प्रस्तुत किए। प्रो. मनीष शर्मा ने आपात स्थितियों में मानसिक स्वास्थ्य संवर्धन हेतु सामुदायिक प्रयासों के महत्व पर व्याख्यान दिया।

संस्थापक अध्यक्ष श्री सुधीर गिरि ने कहा कि सम्मानजनक व्यवहार, उचित काउंसलिंग और समर्पित उपचार से ही मानसिक स्वास्थ्य बेहतर हो सकता है। डॉ. राजीव त्यागी ने मानसिक स्वास्थ्य को समग्र विकास की नींव बताया, जबकि प्रो. दवे ने साइकियाट्री विभाग को “सेंटर ऑफ एक्सीलेंस” के रूप में विकसित करने की घोषणा की।

समापन अवसर पर डॉ. मंजरी राणा ने सभी अतिथियों का आभार जताया और समाज से मानसिक स्वास्थ्य के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने का आग्रह किया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button