खैरथल
बास कृपालनगर मे श्री श्याम प्रभू खाटू वाले का दो दिवसीय विशाल मेला
श्याम भक्ति मे उमड़ा जनसैलाब

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
खैरथल : किशनगढ़बास में श्री श्याम प्रभू खाटू वाले का 52वें दो दिवसीय भव्य वार्षिक उत्सव के पहले दिन रविवार में आस्था व श्रद्धा का सैलाब उमड़ा। किशनगढ़बास के समीपवर्ती बासकृपालनगर में श्री श्याम प्रभू खाटू वाले का दो दिवसीय विशाल मेले के प्रथम दिन पदयात्रा में ध्वजा लेकर जाने वाले श्रद्धालुओं के साथ जगह-जगह भंडारे व श्याम बाबा के भजनों से कस्बें में धार्मिक अनुष्ठानों के कार्यक्रम किए गए।
श्याम भक्तो बताया कि दो दिवसीय भव्य वार्षिकोत्सव में लोग झांकियो के साथ निशान लेकर नाचते गाते बाबा के दरबार मे पहुंचे शोभायात्रा के स्वागत के दौरान श्रद्धालुओं ने छोले, हलवे व मीठे पानी की छबील के साथ पेय पदार्थों की जगह-जगह स्टॉले लगाई इसके अलावा आसपास के गांवों व शहरों से श्रद्धालुओं का पहुंचने का सिलसिला बना रहा।खैरथल के श्याम मंदिर और सीताराम मंदिर से शाम को आकर्षण झांकियो के साथ सैंकड़ो पुरूष और महिलाओ बास कृपालनगर के लिए रवाना हुए मंदिर मे दर्शन के लिए सुबह से ही बड़ी संख्या मे लोगो का आना जारी रहा मंदिर मे लगातार दो दिन भण्डारा जारी रहेगा
श्रद्धालु पद यात्रा के दौरान ध्वज लेकर बाबा के गुणगान करते हुए मंदिर पहुंचे। जिसमें कीर्तन, प्रसाद वितरण उसके बाद प्रसिद्ध गायक कलाकारों द्वारा कलाकारों द्वारा श्री श्याम बाबा की महिमा का गुणगान किया। मेले के दौरान दिल्ली, हरियाणा, यूपी व अन्य राज्य के लोग भी मंदिर में आकर श्री श्याम बाबा के दरबार में धोक लगाकर कामनाएं मांगते हैं। मेले मे व्यवस्था भी चाक-चौबंद देखी गई। मेले की पूर्व संध्या के अवसर पर डीजे लगाकर श्याम भजनों की मधुर धुनों पर श्यामभक्त जमकर झूमे। वहीं श्यामजी की झांकी पर पुष्प वर्षा व गुब्बारों की विशेष सजावट क्षेत्र में आकर्षण का केन्द्र रही।



