कानपुर
क्रिस्टा आईवीएफ फर्टिलिटी सेंटर की तीसरी वर्षगांठ बड़े ही धूम-धाम से मनाया गया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कानपुर : शहर के बड़ा चौराहा स्थित प्रतिष्ठित क्रिस्टा आईवीएफ फर्टिलिटी सेंटर ने अपने सफल तीन वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ‘तृतीय वर्षगांठ समारोह’ का भव्य आयोजन किया इस गरिमामई कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रसिद्ध अभिनेता और बिग बॉस-19 के विजेता गौरव खन्ना उपस्थित रहे कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि,विशिष्ट अतिथियों और क्रिस्टा आईवीएफ एवं रेडक्लिफ के संस्थापक धीरज जैन द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ समारोह का मुख्य आकर्षण वे दंपति रहे जिन्होंने क्रिस्टा आईवीएफ की मदद से संतान सुख प्राप्त किया है। इस अवसर पर संस्था द्वारा एक विशेष सम्मान समारोह आयोजित किया गया,जिसमें सफल दंपतियों को उपहार भेंट किए गए साथ ही,केंद्र में उपचाराधीन गर्भवती महिलाओं को भी उनके सुखद भविष्य हेतु प्रोत्साहित और सम्मानित किया गया इस अवसर पर वरिष्ठ आईवीएफ एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. कीर्ति गुप्ता ने उपस्थित जनसमूह को आईवीएफ पद्धति के बारे में विस्तार से जानकारी दी उन्होंने कहा कि”आज के दौर में आधुनिक चिकित्सा पद्धतियों और उन्नत लैव सुविधाओं के माध्यम से आईवीएफ उन दंपतियों के लिए वरदान साबित हो रहा है जो प्राकृतिक रूप से माता-पिता नहीं बन पा रहे थे क्रिस्टा आईवीएफ अत्याधुनिक तकनीकों के जरिए सूनी गोद भरने का महत्वपूर्ण कार्य कर रहा है कार्यक्रम में शहर के कई गणमान्य व्यक्तियों ने शिरकत की,जिनमें सेनानायक बी.बी. चौरसिया और शहर के प्रतिष्ठित चिकित्सक शामिल रहे मुख्य अतिथि गौरव खन्ना ने संस्था के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि निसंतान दंपतियों के जीवन में खुशियां लाना सबसे पुनीत कार्य है संस्थापक धीरज जैन ने बताया कि क्रिस्टा आईवीएफ दिल्ली,लखनऊ,पुणे,कोलकाता और पटना जैसे प्रमुख शहरों में अपनी विश्वसनीय सेवाएं दे रहा है डिजिटल माध्यम से जुड़ीं सह-संस्थापक संस्था की सह-संस्थापक डॉ. नीता जैन ने ऑनलाइन माध्यम से जुड़कर अपनी शुभकामनाएं प्रेषित कीं उन्हीं के कुशल मार्गदर्शन में इस पूरे कार्यक्रम का सफल संचालन किया गया समारोह में डॉ. कीर्ति गुप्ता,वरिष्ठ एंब्रियोलॉजिस्ट लक्ष्मीकांत साहू,जोनल मार्केटिंग हेड मोहम्मद मोहताशिम खान,सेंटर मैनेजर आर्यन पाल,बिजनेस डेवलपमेंट मैनेजर आशीष मिश्रा,डॉ. प्रीति सिंह और मीना जैन सहित समस्त क्रिस्टा परिवार उपस्थित रहा।



