Uncategorized
सांसद अतुल गर्ग को जन्मदिन की बधाई देने पर सभासद पर कसा तंज
भाजपा सांसद अतुल गर्ग को जन्मदिन की बधाई और शुभकामनाएं देने के मुद्दे पर लोनी नगर पालिका सभासद आकुश जैन के बधाई सदेश पर एक नागरिक ने तीखा तंज कसा है।
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
सभासद अकुशजैन मिकू ने आज अपने वहाटएप ग्रुप पर गाजियाबाद के भाजपा सांसद को जन्म दिन की हादिँक शुभकामनाएँ दी थी। जिस पर स्थानीय नागरिक ललित मल्होत्रा ने व्यंग्य करते हुए कहा कि लोनी बॉर्डर से लेकर लोनी नगर तक पैदल सफर करने वाले हजारों आम नागरिक दिन-रात मुख्य मार्गो के गडढो के अलावा अंधेरे और बिजली कटौती की समस्या झेलने को मजबूर हैं। बीते एक साल में जनता को बिजली, पानी और सफाई जैसी मूलभूत सुविधाओं से जूझना पड़ा है, इन सब समस्याओं की जानकारी होने के वावजूद सासंद ने इसके समाधान के लिए अपने स्तर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।
उन्होंने सवाल उठाया कि ऐसे में भाजपा नेता और कार्यकर्ता पार्टी लाइन से ऊपर उठकर दिल पर हाथ रखकर ईमानदारी से यह बताएं कि क्या सांसद महोदय सचमुच शुभकामनाओं और बधाइयों के अधिकारी हैं, जिन्होंने सिर्फ चुनावी वादे किए और फिर क्षेत्र की जनता की ओर मुड़कर नहीं देखा।
लोनी की जनता दिन-रात बिजली की समस्या झेल रही है, अंधेरे में सफर कर रही है, लेकिन बधाई और शुभकामनाएं सांसद जी को!
सवाल ये है कि क्या सिर्फ चुनावी वादे करने और फिर जनता की तरफ लौटकर न देखने वाले नेता वास्तव में बधाई के अधिकारी या नहीं?

