अमरोहा

हसनपुर में धूमधाम से मना भैया दूज पर्व बहनों ने मांगी भाई की लंबी आयु 

 नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
 अमरोहा हसनपुर तहसील क्षेत्र में गुरुवार को भाई बहन के एक प्रेम का प्रतीक भैया दूज का पर्व परंपरागत रूप से धूम धाम से मनाया गया इस अवसर पर बहनों ने भाइयों के माथे पर तिलक कर उनकी लंबी उम्र और सफलता की कामना की वही भाइयों ने भी बहनों को उपहार देकर अपना प्रेम और आदर व्यक्त किया  दीपावली के बाद आने वाला यह पर्व हसनपुर क्षेत्र में बड़े उत्सव के साथ मनाया गया सुबह से ही शहरी और ग्रामीण इलाकों में पर्व की रौनक देखी गई भाई बहन के प्यार के चलते बाजारों में मिठाइयां और किराने की दुकानों पर खरीदारी करते भीड देखने को मिली मिठाई और गोला की दुकानों पर खरीदारों का जमावड़ा लगा रहा  इस दौरान विवाहिता बहनों का अपने भाइयों के घर जाने का सिलसिला सुबह से ही शुरू हो गया तब बसों में यात्रियों की संख्या सामान्य दिनों की तुलना में काफी अधिक रही और सड़कों पर अच्छी खासी भीड़ देखने को मिले इस वर्ष गोला की मांग भी कई गुना बढ़ गई थी जिससे दुकानदारों ने पहले से ही भंडारीत कर रखा था
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button