शामली

अलग-अलग सड़क हादसों में दो मासूम बच्चियों सहित चार घायल 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
कांधला। थाना क्षेत्र के दिल्ली रोड स्थित भारसी मोड़ के समीप पिकअप गाड़ी चालक ने बाइक सवार एक व्यक्ति को टक्कर मार दी। पीड़ित सहित उसकी दो मासूम बच्ची घायल हो गई। 108 एंबुलेंस के द्वारा घायलों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जनपद बागपत के कस्बा बड़ौत निवासी जावेद शनिवार को अपनी दो पुत्रियां मुस्कान और इसकना के साथ बाइक पर सवार होकर कस्बे में अपने रिश्तेदारी में आ रहा था। बाइक सवार व्यक्ति जैसे ही थाना क्षेत्र के दिल्ली रोड स्थित भारसी मोड़ के समीप पहुंचा तो विपरीत दिशा से आ रहे एक पिकअप गाड़ी चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। पिकअप गाड़ी की टक्कर लगने से बाइक सवार व्यक्ति सहित उसकी दोनों बच्ची सड़क पर गिरकर गांधी रूप से घायल हो गई। घायलों की चीख-पुकार सुनकर राहगीरों ने 108 एंबुलेंस को सूचना दी 108 एंबुलेंस के कर्मचारियों ने घायलों का उपचार के लिए नगर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल रेफर कर दिया। गाड़ी चालक  हादसे को अंजाम देकर फरार हो गया। दुसरी और कैराना कोतवाली क्षेत्र के गांव जानपुरा निवासी बाइक सवार व्यक्ति जाजा को कैराना मार्ग आल्दी बस अड्डे के समीप अज्ञात वाहन ने टक्कर मार कर घायल कर दिया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर किया है।खबर लिखे जाने तक थाने पर कोई भी तहरीर नहीं दी गई थी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button