मथुरा

श्रीबांकेबिहारी मंदिर में दर्शन करने आए श्रद्धालु का फोडा सिर, सेवायत गिरफ्तार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
मथुरा। व्रन्दावन में श्रीबांकेबिहारी मंदिर के समीप राधावल्लभ मंदिर मार्ग पर बीच-बचाव करने आए एक रिटायर्ड आर्मी कैप्टन पर श्री बांके बिहारी मंदिर के सेवायत ने ताबड़तोड़ डंडे बरसाए, जिससे उनका सिर फूट गया। हंगामा देख पहुंची पुलिस ने आरोपी सेवायत गोस्वामी को गिरफ्तार कर लिया। श्रद्धालु की तहरीर पर गोस्वामी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज हुई है। प्रदेश के गाजीपुर निवासी रिटायर्ड आर्मी कैप्टन कुशेन्द्र यादव अपने परिवार के साथ ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन करने आए थे। राधावल्लभ मंदिर के समीप जुगल घाट जाने वाले रास्ते पर दो पक्षों के बीच विवाद और मारपीट हो रही थी। मानवता के नाते जब कुशेन्द्र यादव ने झगड़ा शांत कराने और बीच-बचाव करने का प्रयास किया, तो एक पक्ष उग्र हो उठा। आरोप है कि श्रीबांकेबिहारी मंदिर के सेवायत मनोज गोस्वामी ने डंडे से रिटायर्ड कैप्टन पर हमला कर दिया। इसमें सिर फट गया और वे लहूलुहान हो गए। मौके पर मौजूद लोगों में इस घटना से हड़कंप मच गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें मारपीट की कृत्य साफ देखा जा सकता है। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँची और घायल श्रद्धालु को उपचार के लिए भिजवाया। कोतवाली पुलिस ने बताया कि पुलिस ने मनोज गोस्वामी को गिरफ्तार कर लिया है। प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button