झुंझुनू

जालेश्वर बालाजी मंदिर में आज होगा रात्रि सत्संग

रासलीला में मीरा चरित्र की सजी झांकी 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
झुंझुनूं चंवरा। कस्बे के प्राचीन जालेश्वर बालाजी मंदिर में आज रात्रि में मुरारी लाल एंड पार्टी द्वारा सत्संग में धार्मिक भजनों की प्रस्तुतियां दी जाएंगी तथा गुरुवार को विशाल मेला भरेगा जिसमें विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों सहित वॉलीबॉल तथा कुश्ती प्रतियोगिता होगी। वृंदावन से पधारी हुई रासलीला मंडली ठाकुरजी प्रिया प्रीतम लीला संस्थान के संस्थापक दीपक ठाकुर द्वारा मींरा चरित्र लीला का वर्णन किया गया। जिसमें राणा ने मीरा को मारने के लिए अलग-अलग उपाय किए। उन्होंने मीरा को मरवाने के लिए पिटारे में बंद सर्प भिजवाया लेकिन भगवान की भक्ति के प्रताप से वह नौसर हार बन गया। राणा द्वारा भेजा गया जहर भी अमृत बन गया। राणा द्वारा दी गई यातनाओं से मीरा का बाल भी बांका नहीं हुआ। इसलिए हमेशा भगवान की सच्चे मन से स्तुति करनी चाहिए। संकट आने पर परमात्मा किसी ना किसी रूप में भक्त की मदद जरूर करते हैं। मेला कमेटी के अध्यक्ष मातादीन सिंह शेखावत ने सभी भक्तों से मेले में शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। इस दौरान मातादीन सिंह शेखावत, भवानी सिंह शेखावत, सज्जन कुमार पारीक, मुकेश महरानियां, जितेंद्र गोठवाल, जितेन्द्र पारीक, रतन लाल सोनी सहित काफी संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालु मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button