साहेबगंज

भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाएगी भाजपा-सलखू सोरेन

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज भाजपा नेताओं ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाया जाएगा।आदिवासी क्षेत्रों में इसका व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा।सलखू सोरेन ने कहा कि पार्टी की ओर से वर्ष 2021 से नरेंद्र मोदी सरकार ने जनजातीय गौरव दिवस मनाने की घोषणा की है।पार्टी आदिवासी के हित में कार्य कर रही है,उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार वर्तमान में एसपीटी-सीएनटी एक्ट का उल्लंघन करके जमीन की खरीद-बिक्री करवा रही है और बांग्लादेशी घुसपैठियों को बसाने का कार्य कर रही है।जिलाध्यक्ष ने कहा कि आदिवासी समाज को गौरवान्वित करने का कार्य पीएम मोदी ने किया है।राष्ट्रपति के रूप में आदिवासी को बिठाया गया,भाजपा सरकार में सिदो- कान्हु पार्क बना और उनके वंशजों को आवास बनाकर दिया गया।वही 18 नवंबर 2026 को एक जुलूस मेला का आयोजन किया गया है,जिसमें आदिवासी समाज का जुटान होगा।वहीं ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष मनोज महतो ने कहा कि संताल परगना प्रवास के तीसरे दिन वे साहिबगंज पहुंचे,यहां भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। 10 दिन के अंदर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य से लेकर ओबीसी मोर्चा की घोषणा होगी।उन्होंने कहा कि मई में पंचायत चुनाव होना है,प्रदेश की वर्तमान सरकार ग्रामीण क्षेत्र में ट्रिपल टेस्ट का कार्य अभी तक नहीं कर पाई है।जल्द से जल्द ट्रिपल टेस्ट कराए, आरक्षण करे और समय पर पंचायत चुनाव कराए।पंचायत चुनाव में ओबीसी को आरक्षण दिया जाए,लेकिन सरकार की मंशा है कि पंचायत चुनाव समय पर न हो,इसलिए अभी तक ट्रिपल टेस्ट नहीं हुआ है,जो चुनाव से पूर्व किया जाता है।उन्होंने कहा कि चुनाव में प्रदेश सरकार ने ओबीसी को 27 फीसदी आरक्षण देने की घोषणा की थी,लेकिन अब तक नहीं मिला। ओबीसी छात्रों को समय पर स्कॉलरशिप नहीं मिल रहा है, ओबीसी को आरक्षण का लाभ दे,छात्रों को समय पर स्कॉलरशिप दे,वरना आंदोलन किया जाएगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button