बरेली
प्रभारी मंत्री ने जनप्रतिनिधियों/ अधिकारियों के साथ की जनपद के विकास कार्यों की समीक्षा

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली । मा. राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) सहकारिता विभाग/प्रभारी मंत्री जे.पी.एस. राठौर ने सर्किट हाउस में जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में जनपद के विकास कार्यों की समीक्षा करी।
बैठक में जिलाधिकारी ने जानकारी दी कि जनपद की igrs में प्रदेश में दूसरी रैंक है तथा सी. एम. डैश बोर्ड में जनपद प्रदेश में प्रथम स्थान पर है।
इसी क्रम में मंत्री जी ने जन समस्याओं के प्रभावी एवं ससमय निस्तारण हेतु तहसील दिवस एवं थाना दिवस का और प्रभावी रूप से क्रियान्वयन करने के निर्देश दिये गए। मंत्री जी ने निर्देश दिए कि नाथ कॉरिडोर के कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित कराते हुए शीघ्र पूर्ण कराया जाये।
बैठक में लोगों को रोजगार देने के उद्देश्य से नवाबगंज में ‘इम्प्लांमेंट जोन’ बनाने पर चर्चा की गयी और इस कार्य को त्वरित गति से कराएं जाने के निर्देश दिये।
बैठक में शहर का सौंदर्यीकरण कराने हेतु नगर आयुक्त व नगर निगम के अधिकारियों के साथ चर्चा की गयी और शहर में मुख्य चौराहो का सौन्दर्यकरण कराने हेतु निर्देश दिये गए।
इस अवसर पर सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार, जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, विधान परिषद सदस्य कुंवर महाराज/बहोरन लाल, विधायक नवाबगंज एम.पी. आर्य, बिथरी चैनपुर राघवेंद्र शर्मा, कैंट संजीव कुमार अग्रवाल, जिलाध्यक्ष भाजपा (आंवला)आदेश प्रताप सिंह, महानगर सोमपाल शर्मा, अधीर सक्सेना उपस्थित रहे।
अधिकारियो में जिलाधिकारी अविनाश सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य, मुख्य विकास अधिकारी देवयानी, नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य, उपाध्यक्ष बरेली विकास प्राधिकरण मनीकंडन ए. अपर जिलाधिकारी (वि/रा) संतोष कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी (नगर ) सौरभ दुबे, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) पूर्णिमा सिंह, अपर नगर आयुक्त, नगर मजिस्ट्रेट, अपर नगर मजिस्ट्रेट, उपजिलाधिकारी गण सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे



