ललितपुर

अखिल भारत हिंदू महासभा की जिला कार्यकारिणी गठित

संतों के सानिध्य में धर्माचार्य प्रमुख की नियुक्ति

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
ललितपुर। जनपद में धर्म, संगठन और संत परंपरा का अद्भुत संगम उस समय देखने को मिला, जब अखिल भारत हिंदू महासभा की जिला कार्यकारिणी का गठन भव्य एवं गरिमामयी वातावरण में सम्पन्न हुआ। सिद्धपीठ चंडी माता मंदिर धाम के पावन प्रांगण में आयोजित इस कार्यक्रम ने संगठनात्मक शक्ति के साथ धार्मिक चेतना और सामाजिक एकता का सशक्त संदेश दिया। शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार एवं मां चंडी के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। आयोजन की विशेषता संत समाज की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिसने कार्यक्रम को आध्यात्मिक ऊंचाइयों तक पहुंचाया। पीठाधीश्वराचार्य महामंडलेश्वर स्वामी चंदेश्वरगिरी महाराज ने अपने आशीर्वचनों में कहा कि संतों के मार्गदर्शन में चलने वाला संगठन समाज परिवर्तन का सशक्त माध्यम बनता है। उनके उद्बोधन से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ। अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष सोनू ताम्रकार ने संगठन की भावी योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि महासभा सनातन संस्कृति की रक्षा और उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से संगठन को मजबूत बनाने का आह्वान किया। बैठक में संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान को गति देने, युवाओं को जोडऩे तथा धार्मिक-सामाजिक कार्यक्रमों को व्यापक स्तर पर संचालित करने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई और सर्वसम्मति से महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। इस दौरान एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए बाबा हीरानंद गिरीजी को अखिल भारत हिंदू महासभा का धर्माचार्य प्रमुख नियुक्त किया गया। यह नियुक्ति संगठन के धार्मिक आधार को सुदृढ़ करने की दिशा में अहम कदम मानी जा रही है। उनकी नियुक्ति से कार्यकर्ताओं में उत्साह की नई लहर देखी गई। कार्यक्रम में अनुज सिंह ठाकुर, मयंक सेन, कृष्ण कुमार मालवीय, राघवेंद्र सिंह, गुरु नांगल, प्रकाश नारायण, अरविंद सेन, दीपक यादव, शंकर यादव, अजय सिंह यादव, अनिरुद्ध सिंह, विशाल त्यागी, कशिश राठौर सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button