बरेली

चित्रकला प्रदर्शनी का पुरस्कार वितरण समारोह के साथ समापन                     

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। टैलेंट आर्ट अकादमी के द्वारा 15वीं नेशनल रेनबो ग्रुप चित्रकला प्रदर्शनी एवं वर्कशॉप का समापन सोमवार को हो गया। आशिमा कपूर ने चित्रकला प्रदर्शनी का अवलोकन कर कहा कि आप इस तरीके की क्रिएटिविटी करते रहें और युवा चित्रकारों को आगे निकलने के लिए एक रास्ता तैयार करने का कार्य आपकी अकादमी कर रही है यह बहुत सराहनीय  कार्य है। विशिष्ट अतिथि डा. अनीस बेग ने कहा- मैं इस  चित्रकला प्रदर्शनी को देखकर मंत्र मुग्ध हो गया हूं कि यह चित्रकार कैसे अपने मन में गहराई से बने हुए चित्रों के माध्यम से अपने भाव को कैनवास पर उकेरते हैं वास्तव में यह चित्रकार भगवान के प्रतिरूप हैं जो समाज की सभी बुराइयां और अच्छाइयों को देखकर अपने चित्रों में बिना कहे सब कुछ कह देते हैं। हर्षद सिंह ने अपने चित्र में मेरा भारत महान का संदेश दिया तो सिद्धि राय ने अपने चित्र में वाइल्डलाइफ के द्वारा पक्षियों की सुरक्षा के बारे में संदेश दिया, नाहिद बेगम ने अपने चित्र में अहमदाबाद में हुए प्लेन क्रैश के बारे में बताय। इसके बाद डॉक्टर अनीश बेग द्वारा एक चित्र उतार कर चित्रकला प्रदर्शनी का समापन किया गया और डॉक्टर आशिमा कपूर चेयरपर्सन एफडब्ल्यूओ जेएलए के द्वारा सभी चित्रकारों को पुरस्कार बांटे गए। बरेली के बुजुर्ग चित्रकार अजीम निदा मंसूरी जो बहुत समय से चित्रकला के कार्य कर रहे हैं उन्हें टैलेंट आर्ट अकादमी के द्वारा विशिष्ट सम्मान शाल उड़ाकर व मोमेंटो प्रदान कर किया गया। इस मौके पर सम्मानित चित्रकार पायल दीक्षित, रुचि तिवारी, प्रियंका सोनकर, गुंजन विराट भारद्वाज, निशा, सिम्मी, नाहिद बेगम, गुलाब शाह, जीतू अर्चना, अनुश्री, तनुश्री, शमा परवीन, फरहा, शिवली खान मोहम्मद अनीस और वसीम इदरीसी आदि मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button