बरेली

महापौर डॉक्टर उमेश गौतम ने दिलाई  नामित पार्षदों सदस्यों को शपथ        

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। शहर की सियासत में सोमवार को एक अहम मोड़ तब आया जब नगर निगम में 10 नामित पार्षदों ने पद और गोपनीयता की शपथ लेकर बोर्ड की ताकत को नया संतुलन दे दिया। जीआईसी सभागार में आयोजित औपचारिक कार्यक्रम में महापौर डॉ. उमेश गौतम ने सभी नामित पार्षदों को शपथ दिलाई। इसके साथ ही नगर निगम में भाजपा समर्थित पार्षदों की संख्या 52 से बढक़र 62 हो गई, जिससे बोर्ड में पार्टी की स्थिति और मजबूत हो गई है। दरअसल, शासन ने 16 मार्च को नगर निगम के लिए 10 नामित पार्षदों की घोषणा की थी। सोमवार को सुबह 11 बजे आयोजित कार्यक्रम में इन सभी को विधिवत शपथ दिलाई गई। नगर निगम में कुल 80 पार्षदों का प्रावधान है, लेकिन अरेंद्र अरोरा कुक्की, संजू देवी और संजय राय के निधन के चलते फिलहाल सदस्यों की संख्या 77 है। नवनियुक्त पार्षदों में ज्ञान प्रकाश लोधी, गौरव सक्सेना, रामबहादुर मौर्य, सुमित सैनी, हरीश बाबू वाल्मीकि, कमला देवी कश्यप, वीरेंद्र, हरिओम गौतम, अशोक चौहान और राजीव कुमार गुप्ता शामिल हैं। इनमें कमला देवी कश्यप एकमात्र महिला पार्षद हैं।
कार्यक्रम में वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार, सांसद छत्रपाल गंगवार, एमएलसी बहोरन लाल मौर्य, भाजपा महानगर अध्यक्ष अधीर सक्सेना और नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे। महापौर ने कहा कि नामित पार्षद भी शहर के विकास और जनसमस्याओं के समाधान में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button