ललितपुर

पॉलिटेक्निक तालबेहट में पूल कैम्पस ड्राइव

14 छात्रों का चयन, 16 अप्रैल को फिर मिलेगा मौका

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
तालबेहट (ललितपुर)। राजकीय पॉलिटेक्निक तालबेहट में रोजगार के अवसरों को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में संस्थान में आयोजित पूल कैंपस ड्राइव में विभिन्न जिलों के छात्रों ने अपना कौशल दिखाया, जिसमें अंतिम रूप से 14 छात्र-छात्राओं का चयन किया गया है। प्रधानाचार्य विवेक मेहरोत्रा ने जानकारी दी कि 07 अप्रैल 2026 को आयोजित इस ड्राइव में एक प्रतिष्ठित कंपनी ने हिस्सा लिया। कंपनी के प्रतिनिधि राकेश नायक ने छात्रों को कंपनी की कार्यप्रणाली से अवगत कराया और इंटरव्यू की प्रक्रिया संपन्न की। इस पूल कैंपस ड्राइव में कुल 65 छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। संस्थान के प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट अधिकारी देवेन्द्र कुमार वर्मा ने बताया कि इस ड्राइव की विशेषता यह रही कि इसमें केवल स्थानीय छात्र ही नहीं, बल्कि उत्तर प्रदेश के समस्त जिलों के पॉलिटेक्निक छात्रों ने भाग लिया। 08 अप्रैल को घोषित परिणाम के अनुसार, 14 योग्य छात्रों को कंपनी द्वारा नौकरी का प्रस्ताव दिया गया है। संस्थान अब तक सफलता पूर्वक 04 पूल कैंपस ड्राइव आयोजित कर चुका है। प्लेसमेंट अधिकारी ने आगामी संभावनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि 16 अप्रैल 2026 को संस्थान में अगला पूल कैंपस ड्राइव प्रस्तावित है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button