गोड्डा
128 झारखंड आंदोलनकारियों को मिला सम्मान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बसंतराय। प्रखंड कार्यालय के सभागार में झारखंड आंदोलनकारियों की एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी श्री मरांडी ने की। कार्यक्रम के दौरान 128 झारखंड आंदोलनकारियों को प्रमाण पत्र एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने आंदोलनकारियों के योगदान की सराहना करते हुए उनके संघर्ष और त्याग को याद किया।
कार्यक्रम में झारखंड मुक्ति मोर्चा के जिला अध्यक्ष प्रेमनंदन मंडल, बसंतराय प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष सुल्तान अहमद, झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय समिति सदस्य इरफान आलम, आंदोलनकारी मोर्चा के जिला अध्यक्ष किंकर चौहान तथा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष बालमुकुंद महतो पूर्व जिला परिषद प्रत्याशी मौलाना नजीर भैसानी एवं भावी जिला परिषद प्रत्याशी नसीम भैसानी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। समारोह में वक्ताओं ने कहा कि झारखंड आंदोलनकारियों का योगदान राज्य के निर्माण में अहम रहा है और उनका संघर्ष समाज के लिए प्रेरणा स्रोत है।



