साहेबगंज

वीर शहिदों के बलिदान की नींव पर टीका है विकसित झारखंड का सपना,विधायक एमटी राजा

The dream of a developed Jharkhand is built on the foundation of the sacrifices of brave martyrs, says MLA MT Raja

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
साहिबगंज राजमहल विधायक मो. ताजउद्दीन उर्फ एमटी राजा ने संताल हूल के महानायक वीर सिद्धो-कान्हू की जयंती पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी।उन्होंने कहा कि सिद्धो-कान्हू केवल नाम नहीं, बल्कि अन्याय के विरुद्ध अडिग, साहस और स्वाभिमान के प्रतीक हैं। आज का दिन हमें उनके द्वारा दिखाए गए हूल क्रांति के मार्ग और मातृभूमि के प्रति उनके सर्वोच्च बलिदान को याद करने का है,हम उनके चरणों में कोटि-कोटि नमन करते हैं।वही सिद्धो-कान्हू के जीवन पर प्रकाश डालते हुए विधायक ने कहा कि अमर शहीदों का जीवन संघर्षशील रहा था,उनका उद्देश्य जल,जंगल और ज़मीन की रक्षा करना था,उन्होंने कहा कि आज के विकसित झारखंड का सपना इन शहीदों के बलिदान की नींव पर ही टिका है।उनकी वीरता हमें शोषण मुक्त समाज बनाने की प्रेरणा देती है,युवाओं से अपील की कि वे इन महानायकों के आदर्शों को अपने जीवन में उतारें।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button