बरेली
राष्ट्रीय लोकदल जिलाध्यक्ष का कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया स्वागत

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली : राष्ट्रीय लोकदल बरेली के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष बाजिद हुसैन का आज पार्टी के विभिन्न पदाधिकारियों ने उनके आबास पर मुलाकात कर जिलाध्यक्ष बनने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर राष्ट्रीय लोकदल के रूहेलखंड क्षेत्र की पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष मीरा चौधरी एवं वरिष्ठ नेता कृष्ण कुमार चौधरी,महेश पाल बौद्ध तथा सीमा कुमारी,संग लता बौद्ध के साथ जिला प्रवक्ता जितेंद्र मिश्रा ने बाजिद हुसैन का स्वागत कर बधाई दी।



