अमरोहा

हाईटेंशन लाइन से गिरी चिंगारी

10 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख

 नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
 अमरोहा हसनपुर तहसील क्षेत्र के गांव झिझारपुर में रविवार को बड़ा हादसा हो गया। हाईटेंशन लाइन के पोल पर जंपर फ्यूज होने से निकली चिंगारी पास में रखे गेहूं के ढेर पर गिर गई, जिससे देखते ही देखते भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि किसान जोगेश शर्मा की करीब 10 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।
ग्रामीणों ने आग बुझाने का काफी प्रयास किया, लेकिन तेज लपटों के कारण काबू पाना मुश्किल हो गया। सूचना मिलने पर संबंधित विभाग और प्रशासन को घटना की जानकारी दी गई। आग लगने से किसान को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित किसान को मुआवजा देने और हाईटेंशन लाइनों की समय-समय पर जांच कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button