बरेली
महिला शिक्षक संघ, की जिलाध्यक्ष बनीं, राखी सक्सेना, महामंत्री संगीता मित्तल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दीपाली सक्सेना

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। महिला शिक्षक संघ जिला स्तरीय अधिवेशन रविवार को एक निजी होटल संभागार में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।कार्यक्रम की मुख्य अतिथि अखिल भारतीय महिला शिक्षक संघ की प्रदेश अध्यक्ष डॉ सुलोचना मौर्या की गरिमामयी उपस्थिति में अधिवेशन को विशेष प्रेरणा प्राप्त हुई।
प्रदेश अध्यक्ष ने अपने संबोधन में संगठन की एकता, अनुशासन एवं सक्रिय सहभागिता को सबसे बड़ी शक्ति बताया गया। उन्होंने कहा कि संगठन तभी सशक्त बनता है जब प्रत्येक सदस्य अपनी जिम्मेदारी को निष्ठा और समर्पण के साथ निभाता है।
प्रदेश उपाध्यक्ष सीमा यादव ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा सभी शिक्षिकाओं को एकजुट होकर संगठन को सशक्त बनाने एवं शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने के लिए प्रेरित किया।
अधिवेशन में संगठन को मजबूत, सक्रिय एवं शिक्षकों के हित में प्रभावी बनाने पर विशेष जोर दिया। सभी सदस्यों ने एकजुट होकर संगठन की मजबूती, आपसी सहयोग एवं निरंतर प्रगति का संकल्प लिया। प्रदेश चुनाव प्रभारी सीमा यादव ने सर्वसम्मति से जिलाध्यक्ष के लिए राखी सक्सेना, जिला महामंत्री पर संगीता मित्तल,जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष दीपाली सक्सेना को मनोनीत किया।
इस दौरान प्रदेश कार्यकारी से किरन सिसोदिया ,सर्वेश , जिला कार्यकारिणी के प्रमुख पदाधिकारी
जिला मीडिया प्रभारी – मोना सिंह
जिला कोषाध्यक्ष – नीतू अग्रवाल
जिला संयुक्त मंत्री दीपशिखा जौहरी,
शैली कपूर,रेनू गुप्ता, सुमन माथुर, रचना, चंद्रा दियोलिया, प्रतिश्रुति, एकता सक्सेना, दीपा, ज्योति, नेहा,पूनम, मधु सिंघल सहित तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे।कार्यक्रम का सफल संचालन सोनाक्षी पाल ,निवेदिता ने किया समस्त सभी जिला , ब्लॉक टीम के सहयोग से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।



