खैरथल

मातौर के बस स्टैंड के समीप हत्या के प्रयास में की फायरिंग के मुख्य आरोपियों को किया गिरफ्तार 

 दोनों इनामी बदमाश को साइबर सेल की मदद से पकड़ा 

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
 खैरथल : थानागर्त ग्राम मातौर में बस स्टैंड के समीप गत बीस मार्च को वीरेंद्र राजपूत पर फायर करने वाले दोनों इनामी बदमाशों को साइबर सेल की मदद से कोटा व जयपुर से गिरफ्तार किया गया है!

 एडिशनल एसपी जयासिंह ने रविवार को एक प्रेस वार्ता में मामले का खुलासा करते हुए बताया की प्रमोद उर्फ़ काला पर 25 हजार व हितेश पर दस हजार का इनाम घोषित किया हुआ था!दोनों आरोपियों के खिलाफ पूर्व में हत्या, हत्या का प्रयास, लूट, डकैती, अपहरण, आर्म्स एक्ट सहित मादक पदार्थो की तस्करी के एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज है।  जयासिंह ने बताया की गत 20 मार्च को मातौर बस स्टैंड पर मातौर स्थित टोल प्लाजा में हिस्सेदारी व आपसी रंजिश के चलते सुखमनहेड़ी निवासी वीरेंद्र राजपूत पर जान से मारने की नियत से दिनदहाड़े अंधाधुंध फायरिंग की गई!तथा घटना के तुरंत बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे!मुख्य आरोपी प्रमोद प्रिंस तेवटियां गेंग में रह चूका है जो हथियार की नोक पर आमजन में भय व्यापत कर अवैध वसूली व वर्चस्व कायम करना चाहते थे।

 उन्होंने बताया की घटना के तुरंत बाद एसपी ब्रजेश ज्योति उपाध्याय के निर्देशन में कई टीमों का गठन कर तकनीकी सहायता से आवश्यक जानकारी एकत्र की गई जिसमे साइबर सेल के हरीश कुमार की मुख्य भूमिका रही!पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बेलोनो कार को भी जब्त किया गया है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button