बहराइच

अगर गलत का विरोध करना बगावत है, तो हां मैं बागी हूं-सवर्ण आर्मी चीफ 

सवर्ण आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वेश पांडेय का महसी आगमन पर जोरदार स्वागत

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।

महसी, बहराइच। शनिवार को महसी के बाबा बिहारीदास मंदिर परिसर में सवर्ण आर्मी द्वारा भव्य सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सवर्ण आर्मी प्रमुख सर्वेश पांडेय मौजूद रहे। सवर्ण समाज के अधिकारों और स्वाभिमान की लड़ाई लड़ रहे संगठन ‘सवर्ण आर्मी’ के राष्ट्रीय अध्यक्ष का महसी आगमन पर ऐतिहासिक स्वागत किया गया। बहराइच की सीमा में प्रवेश करते ही सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने गगनभेदी नारों के साथ अपने नेता का अभिनंदन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सवर्ण आर्मी के जिला अध्यक्ष विजय राज शुक्ला ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को अंगवस्त्र और प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। सवर्ण आर्मी प्रमुख सर्वेश पांडेय ने अपने संबोधन में कहा कि हमारे समाज का युवा अब अपने अधिकारों के प्रति सजग हो चुका है। वो सब जानता है कि उसका रियल हीरो कौन है। हमारे संगठन का उद्देश्य किसी का विरोध करना नहीं, बल्कि अपने समाज के लोगों को उचित अवसर और सम्मान दिलाना है। अगर गलत का विरोध करना बगावत है तो हां मैं बागी हूं। अपने समाज के हित के लिए अगर मुझे जेल भी जाना पड़ा तो मैं जाऊंगा पर अपने समाज के लिए लड़ना नहीं छोडुंगा और कहा कि हमें ग्राम सभा से लेकर संसद तक ऐसे जनप्रतिनिधि चुनना चाहिए जो हमारे समाज की समस्याओं पर बोले और खुलकर हमारे कंधे से कंधे मिलाकर चले । कार्यक्रम के मुख्य आयोजक जिला सचिव शिवम शुक्ला ने आये हुए सभी अतिथियों का सवागत कर आभार व्यक्त किया। विश्व ब्राह्मण परिषद के जिला अध्यक्ष पुंडरीक पांडेय और तहसील अध्यक्ष सुधाकर शुक्ला ने अपने संबोधन में समाज की एकजुटता पर बल दिया। मंच पर प्रमुख रूप से ब्लॉक उपाध्यक्ष अंकित अवस्थी, जिला मीडिया प्रभारी निरंजन लाल, जिला उपाध्यक्ष नीरज बाजपेई, जिला सचिव शिवम शुक्ला और ब्लॉक महासचिव सौरभ मिश्रा सहित अन्य पदाधिकारी व समाज के गणमान्य लोग मौजूद रहे। संबोधन के दौरान वक्ताओं ने सवर्ण समाज के समक्ष आ रही चुनौतियों और भविष्य की रणनीति पर चर्चा की। इस दौरान भारी संख्या में सवर्ण समाज के प्रबुद्ध जन और युवा साथी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में तहसील अध्यक्ष सुधाकर शुक्ला ने कार्यक्रम में आये हुए सभी सवर्ण समाज के लोगों का आभार व्यक्त किया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button