भरत पुर
स्वयंसेवक निष्काम भाव से विभिन्न श्रेत्रों में योगदान देकर राष्ट्र को सशक्त बनाने का काम करते हैं , जसवंत जी खत्री
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 बर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में हुआ प्रमुख जन गोष्टी का आयोजन

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
भुसावर : भरतपुर जिले के एतिहासिक शहरों में शामिल भुसावर कस्बे में आज 12 अप्रैल रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ भुसावर खण्ड का प्रमुख जन गोष्टी का आयोजन दोपहर 02 बजे से कस्बे के दीवली सड़क मार्ग स्थित राधा रानी रिसोर्ट में आयोजित किया गया। जहां राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (r s s) के 100 बर्ष (स्थापना 1925) पूरे होने के उपलक्ष्य में शाताब्दी बर्ष के अन्तर्गत देश भर में प्रमुख जन गोष्टी का आयोजन किया जा रहा है। इसी श्रृंखला में वैशाख मास के कृष्ण पक्ष दशमी विक्रम संवत 2083 को 12 अप्रैल रविवार को दोपहर 02 बजे से कस्बे के दीवली सड़क मार्ग स्थित राधा रानी रिसोर्ट में आयोजित किया गया जहां राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्रीय कार्य वाहक वक्ता जसवंत जी खत्री ने सह खण्ड वाहक मुकेश कुमार की अध्यक्षता में उपस्थित मातृशक्ति रेखाबाई,सौनम बाई, प्रजापति ईश्वरीय विश्वविद्यालय उप शाखा भुसावर की बहन, मैनापुरा के पूर्व सरपंच सतीश चन्द पाण्डेय, पार्षद चिरमोली राम जाटव,सैन समाज के युवा एवं समाज सेवी विष्णु सैन, ब्राह्मण समाज महासभा के अध्यक्ष एवं नगर पालिका भुसावर के पूर्व उपाध्यक्ष कृष्ण गोपाल पाण्डेय, मां कैला देवी भवन बन्ध का नंगला के भगत पप्पूराम सैनी लटुरिया, प्रजापत समाज के तहसील अध्यक्ष, सैनी समाज के देवीसिंह सैनी, विश्वकर्मा मन्दिर के रामल्लू जांगिड़, गायत्री इण्डेन गैस के अजय कुमार चौधरी, अग्रवाल समाज छोकरवाड़ा आदि सहित स्वयंसेवक, प्रबुद्धजन, सामाजिक कार्यकर्ता, शिक्षाविद् और विभिन्न व्यवसायों से जुड़े हुए लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि विश्व कल्याण के लिए हिन्दुत्व दर्शन वाले भारत का सशक्त होना आवश्यक है। हिन्दू दर्शन के महान विचारों का उल्लेख करते हुए कहा कि समाज में सभी के सुखमय जीवन को लेकर परिवार में एक साथ मिलकर परिवार को समझने की भावना पैदा होनी चाहिए। भविष्य की बात को लेकर मुख्य वक्ता जसवंत जी खत्री ने कहा कि अधिक से अधिक युवा वर्ग को सकारात्मक सामाजिक कार्यों से जुड़ने, सामाजिक समरसता स्थापित करने, सभी प्रकार के भेदभाव से उठकर समाज को एकसूत्र में पिरोने की आवश्यकता पर बल दिया। वहीं इन गोष्ठियों का उद्देश्य समाज के प्रबुद्ध जनों के साथ सम्वाद,संघ के 100 बर्ष की यात्रा सांझा कर पंच परिवर्तन के माध्यम से राष्ट्र निर्माण में समाज की सहभागिता सुनिश्चित करना रहा। प्रमुख जन गोष्टी कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता की छवि, तस्वीर के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित करते हुए सामूहिक रूप में वन्दे मातरम् गाकर मंचासीन अतिथियों का औपचारिक परिचय करते हुए स्वागत किया गया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ भुसावर खण्ड द्वारा आयोजित हुए प्रमुख जन गोष्टी कार्यक्रम का समापन जन गण मन के साथ अल्पाहार कराकर किया गया।



