भरत पुर
पाण्डेय परिवारों का संजोगी पर्व रक्षाबन्धन 13 सितम्बर रविवार को
ऐरावत हाथी की होगी पूजा अर्चना

जरूरतमन्द लोगों को किया जाएगा अन्न्दान का वितरण
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
भुसावर : भरतपुर जिले के ऐतिहासिक शहरों में शामिल भुसावर शहर में निवास कर रहे पाण्डेय परिवारों का संजोगी रक्षाबन्धन का पर्व, त्यौहार 13 सितंबर रविवार को धूमधाम एवं हर्षोल्लास पूर्वक मनाया जाएगा। जहां पाण्डेय परिवारों में संजोगी रक्षाबन्धन पर्व को लेकर तैयारियां शुरू कर दी है और काफी और उत्साहित नजर आ रहे हैं। वहीं नगर पालिका भुसावर के पूर्व अध्यक्ष मुकेश तिवारी, पूर्व भारतीय जनता पार्टी के शहर अध्यक्ष शैलेश कुमार पाण्डेय, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष पुष्कर पाण्डेय, निवर्तमान पार्षद लक्ष्मीकात (हौला) और भास्कर डम्पी पाण्डेय, राजेन्द्र पाण्डेय आदि ने जानकारी देते हुए बताया कि पाण्डव पुत्र भीम द्वारा हस्त नक्षत्र में ऐरावत हाथी को इन्द्रलोक से पृथ्वी लोक पर लाने के बाद से चली आ रही परम्परा का निर्वहान करते हुए विधिवत पूजा अर्चना करते हुए हस्त नक्षत्र में 13 सितम्बर रविवार को सन्जोगी का पर्व रक्षाबन्धन मनाया जाएगा। जहां बहन, बेटियां अपने भाइयों के मस्तक पर रोली का तिलक लगाकर कलाइ पर रक्षा सूत्र राखी बांधकर मुंह मीठा कराते हुए दीर्घायु की कामना की जाएगी। वही पाण्डेय परिवार के लोगों ने बताया कि दान पुण्य को विशेष महत्व देते हुए जरूरतमन्द लोगों को अन्नदान, वस्त्रदान और भोजन प्रसादी ग्रहण करवाई जाएगी।


