खैरथल
खैरथल तिजारा पलाडिया के पास सड़क हादसे में घायल की मदद कर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने दिया मानवता का संदेश

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
खैरथल-तिजारा : मंगलवार को राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली खैरथल तिजारा से किशनगढ़ बास की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पलाडिया के पास सड़क किनारे एक व्यक्ति दुर्घटना में घायल अवस्था में मिला।दुर्घटना को देखते ही जूली ने तुरंत अपनी गाड़ी रुकवाई और मौके की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बिना देर किए एंबुलेंस को बुलवाया और घायल व्यक्ति को सुरक्षित एंबुलेंस में लेटवाकर अस्पताल भिजवाया।इतना ही नहीं, काफिले में चल रही प्रोटोकॉल की गाड़ी को भी एंबुलेंस के साथ अस्पताल भेजा गया, ताकि घायल को समय पर बेहतर चिकित्सा सुविधा मिल सके और उपचार में कोई देरी न हो।इस मानवीय पहल के जरिए नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने संवेदनशीलता और जिम्मेदारी का परिचय दिया, जिसकी क्षेत्र में सराहना की जा रही है।


