दिल्ली जूस कॉर्नर पर जूस में मानव मूत्र मिलाने का आरोप,
हिन्दू युवा वाहिनी ने की कड़ी कार्रवाई की मांग

गाज़ियाबाद : सिहानी चुंगी स्थित दिल्ली जूस कॉर्नर पर जूस में मानव मूत्र मिलाकर ग्राहकों को परोसने का गंभीर और आपत्तिजनक आरोप सामने आया है। सूचना मिलते ही हिन्दू युवा वाहिनी मंडल नंदग्राम के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे मौके पर पहुंचकर कार्यकर्ताओं ने प्रशासनिक अधिकारियों से वार्ता कर दुकान को तत्काल प्रभाव से बंद करवाया। संगठन ने दोषियों पर कठोर प्रशासनिक और कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए हिन्दू युवा वाहिनी महानगर अध्यक्ष विशाल त्यागी ने कहा कांवड़ यात्रा जैसे विश्व की सबसे बड़ी धार्मिक यात्रा के दौरान इस प्रकार की घृणित घटनाएं धार्मिक आस्था के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। मुख्यमंत्री जी द्वारा भी स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि सभी खाद्य प्रतिष्ठानों को फूड सेफ़्टी अधिनियम के तहत पंजीकरण और नेम प्लेट अनिवार्य रूप से लगानी होगी। नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।”
विशाल त्यागी ने कहा हिन्दू युवा वाहिनी किसी भी कीमत पर आस्था पर हमला सहन नहीं करेगी और दोषियों को सज़ा दिलाने के लिए हर संभव प्रयास करेगी।
इस मौके पर मंडल उपाध्यक्ष आकाश ठाकुर, हनी त्यागी, नितिन कुमार, सूंदर ठाकुर, सोनू, हरिओम, प्रवीण, दीपक, पवन मंडल, कपिल, नमन सहित अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

