लखनऊ

उत्तर प्रदेश में LPG कालाबाजारी पर योगी सरकार का सख्त एक्शन

अब तक 12,732 छापेमारी, 177 FIR दर्ज, 16 गिरफ्तार

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो

लखनऊ : पेट्रोलियम उत्पादों (LPG, पेट्रोल-डीजल) की कालाबाजारी और जमाखोरी रोकने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्यव्यापी अभियान तेज कर दिया है। खाद्य एवं रसद विभाग तथा पुलिस की संयुक्त टीमों ने 12 मार्च 2026 से अब तक 12,732 स्थानों पर निरीक्षण और छापेमारी की है।कार्रवाई के प्रमुख आंकड़े 177 FIR दर्ज की गईं, जिनमें 25 LPG वितरकों (गैस एजेंसियों) सहित अन्य आरोपी शामिल हैं। 16 शातिर कालाबाजारियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।185 व्यक्तियों के खिलाफ अभियोजन (प्रॉसीक्यूशन) की कार्रवाई शुरू की गई। 4,108 गैस वितरकों की डिलीवरी पर सख्त निगरानी रखी जा रही है। यह अभियान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सख्त निर्देशों पर चलाया जा रहा है। सरकार का स्पष्ट संदेश है कि आम जनता को सस्ते दर पर LPG सिलेंडर उपलब्ध कराने में कोई भी बाधा बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अफवाहों और घबराहट से बचने के लिए 24 घंटे कंट्रोल रूम भी सक्रिय किया गया है। अपर मुख्य सचिव खाद्य एवं रसद विभाग ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि कालाबाजारी की किसी भी शिकायत पर तुरंत FIR दर्ज कर सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। सरकार ने नागरिकों से अपील की है कि वे घबराकर अतिरिक्त बुकिंग न करें और केवल अधिकृत एजेंसियों से ही LPG सिलेंडर खरीदें।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button