गोड्डा

गौ माता को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की माग

गोड्डा में निकली गौ सम्मान आवाहन रैली

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
गोड्डा। गौ सम्मान आवाहन अभियान के तहत भव्य रैली का आयोजन किया गया। श्री गायत्री शक्तिपीठ, नहर चौक से जिला प्रभारी प्रदीप कुमार ठाकुर के नेतृत्व में सैकड़ों गौ सेवक, साधु-संत, माता-बहनें और सनातनी परिवार के लोग रैली में शामिल हुए। रैली से पहले “श्री राम जय राम, जय जय राम” का विजय मंत्र कीर्तन किया गया। इसके बाद रैली नहर चौक से सरकंडा दुर्गा मंदिर, सरकंडा चौक, मुफ्फसिल थाना और गोड्डा कॉलेज होते हुए उपायुक्त कार्यालय पहुंची। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने गौ माता को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने और गौ सेवा, संरक्षण एवं सम्मान के लिए केंद्र और राज्य सरकार में अलग मंत्रालय बनाने की मांग की। अभियान के तहत 1 लाख 26 हजार 126 हस्ताक्षरों को पेन ड्राइव में अपलोड कर प्रार्थना पत्र के साथ उपायुक्त कार्यालय में सौंपा गया। आयोजकों ने बताया कि यह मांग पत्र प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति, मुख्यमंत्री और राज्यपाल के नाम उपायुक्त के माध्यम से भेजा गया है। अभियान में स्वामी परमानंद बाबा, स्वामी पंचानंद बाबा, स्वामी मानकेश्वरानंद सहित कई साधु-संत, गायत्री परिवार के सदस्य और सैकड़ों सनातनी परिवार मौजूद थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button