बरेली

बरेली उपजा प्रेस क्लब में पत्रकारों ने रमेश जैन को दी श्रद्धांजलि 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली । यू पी जर्नलिस्ट एसोसिएशन के पूर्व महामंत्री एवं पत्रकार रमेश चंद्र जैन अब पंचतत्व में विलीन हो गए। उनकी आत्मा की शांति के लिए पत्रकारों ने उपजा प्रेस क्लब  में शोक सभा कर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी।बताते चलें कि शुक्रवार को उन्होंने भोर में अपनी अंतिम सास ली। उनके पुत्र गौरव ने उन्हें मुखाग्नि दी। एन यू जे यू पी के प्रदेश अध्यक्ष के बख्श सिंह ने जिलाधिकारी मेरठ/बागपत को फोन किया गया। जिस पर जिला प्रशासन ने उनके निवास पर आकर रमेश जैन के पार्थिव शव पर पुष्पचक्र रखकर श्रद्धाजलि दी। जो पहली बार हुआ। यूपी जर्नलिस्ट एसोसिएशन उपजा के प्रदेश महामंत्री रहे नवभारत टाइम्स आदि पत्रों से लंबे समय बड़ौत/मेरठ में मान्यता प्राप्त रहे 77 वर्षीय पत्रकार रमेश चंद्र जैन अपने पीछे पुत्र गौरव, वैभव सहित भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। बरेली में यू पी जर्नलिस्ट एसोसिएशन उपजा के प्रदेश महामंत्री रहे रमेश चंद्र जैन के निधन पर शोक व्यक्त किया गया।
उपजा प्रेस क्लब, बरेली के अध्यक्ष डॉ पवन सक्सेना, निर्भय सक्सेना, मुकेश तिवारी, पुत्तन सक्सेना, जनार्दन आचार्य,  अशोक शर्मा लोटा मुरादाबादी, विजय सिंह आरके जोशी ,सुभाष चौधरी, महेश पटेल, संजय श्रीवास्तव, नीरज आनंद, शुभम सिंह, सुयोग्य सिंह, ललित कश्यप, अनूप मिश्रा, विजय सिंह, अशोक शर्मा, गुरुवचन दास, संजीव यादव, शंकर लाल, सुरेश रोचानी, विवेक मिश्रा, रोहित अग्रवाल किशोर आदि ने शोक व्यक्त किया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button