बागपत

शीशम का पेड़ काटने का मामला

पीड़ित ने थाने में दी तहरीर, डेढ़ लाख का नुकसान बताया

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
बड़ौत/बागपत : थाना बड़ौत क्षेत्र के टयौढी गांव में कृषि भूमि से शीशम का पेड़ काटे जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित अरविंद पुत्र जगमोहन शर्मा ने थाना बड़ौत में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
तहरीर के अनुसार, अरविंद निवासी ग्राम टयौढी ने बताया कि उनकी कृषि भूमि, जो मौजा टयौढी के खसरा संख्या 1523 व 1524 में स्थित है, उसमें उनके हिस्से में एक वर्षों पुराना शीशम का पेड़ खड़ा था। आरोप है कि दिनांक 15 अप्रैल 2026 को शाम करीब 7:30 बजे गांव के ही कुछ लोगों ने चोरी की नीयत से पेड़ को काटकर गिरा दिया।
पीड़ित का आरोप है कि आनंद स्वरूप, मदन पुत्रगण लक्ष्मीचंद, अरविंद व राजीव पुत्रगण जयप्रकाश निवासीगण टयौढी ने मजदूरों के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया। जब वह खेत पर पहुंचे तो देखा कि आरोपी पेड़ के अवशेषों को ले जाने की कोशिश कर रहे थे।
अरविंद ने तत्काल डायल 112 पर सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और पूछताछ के साथ फोटो व वीडियो भी तैयार किए गए। पीड़ित के अनुसार, कटे हुए शीशम के पेड़ की कीमत लगभग 1 लाख 50 हजार रुपये है।
पीड़ित ने पुलिस से मांग की है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे उसके नुकसान की भरपाई कराई जाए।
साथ ही, उन्होंने यह भी बताया कि उक्त भूमि को लेकर पहले से ही एक वाद (संख्या 3900/2023) उपजिलाधिकारी बागपत के यहां विचाराधीन है।थाना पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button