खैरथल

विकसित शहर अभियान महज औपचारिता बना 

 अभियान का प्रचार प्रसार नहीं होने से आमजन ने बनाई दूरी 

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
 खैरथल : राज्य सरकार के निर्देश पर नगर परिषद क्षेत्र में चलाये जा रहे विकसित शहर अभियान प्रथम दिन महज औपचारिता साबित हुआ इस अभियान का उद्देश्य था की वार्ड स्तरीय योजनाब्ध विकास, स्थानीय प्राथमिकताओं को तय करना और जन भागीदारी बढ़ाना है इसमें हर वार्ड की डायनमिक प्रोफ़ाइल और मास्टर प्लान किया जाना है एवं अभियान में सुझाव पेटी के जरिये विकास संबंधी सुझाव दें सकते है!लेकिन परिषद प्रशासन द्वारा आमजन व नागरिकों को कोई जानकारी उपलब्ध नहीं कराई गई!जिसका परिणाम यह रहा की कुछ सत्तारुढ दल के स्थानीय लोगो को बुलाकर कार्यक्रम की औपचारिकता पूरी कर ली गई
 नगर परिषद खैरथल द्वारा शुक्रवार को झूलेलाल मंदिर में वार्ड 27 से 38 एवं 44 की बैठक तथा वार्ड 40 से 43 की बैठक अम्बेडकर भवन नांगल मोजिया में आयोजित की गई सरकारी दावो में इन बैठकों में करीब लोगो के उपस्थित होने का दावा किया गया हैl जानकारी के अभाव में जो कुछ लोग पहुँचे वो सड़क, रोड लाइट, सफाई की समस्या लेकर पहुँचे  दोपहर एक बजे जब शिबिर का नजारा देखा तो शिविर में सामने व अधिकारियो की कुर्सियां खाली मिली
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button