बरेली
जिला अस्पताल में महिला सशक्तिकरण के कार्यक्रम में मीडिया से अभद्र व्यवहार
नाराज़ पत्रकारों ने बीच में छोड़ी कवरेज

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से आयोजित “बेटी जन्मोत्सव” कार्यक्रम उस समय विवादों में घिर गया, जब कवरेज करने पहुंचे महिला जिला अस्पताल में मीडिया कर्मियों के साथ कथित तौर पर बाउंसर ने अभद्र व्यवहार कर हाथापाई पर उतर आया। इस घटना के बाद से नाराज़ पत्रकारों ने एकजुट होकर कार्यक्रम का बहिष्कार कर दिया।
शनिवार को महिला जिला अस्पताल में आयोजित इस कार्यक्रम में राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबीता चौहान मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद थीं। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, डॉक्टर और अन्य कर्मचारी भी शामिल थे।
बताया जा रहा है कि कवरेज के दौरान मौजूद पत्रकारों को एक ड्राइवर जिसे जिसे आयोग की अध्यक्ष का बाउंसर बताया जा रहा है उसने पत्रकारों को कवरेज करने से रोका । आरोप है कि उसने कैमरा हटाने के लिए कहा और विरोध करने पर धक्का-मुक्की भी की। इस घटना से मौके पर तनावपूर्ण स्थिति बन गई। घटना से आक्रोशित मीडिया कर्मियों ने इसे अपने सम्मान पर हमला बताते हुए कार्यक्रम का बहिष्कार कर दिया। सभी पत्रकार एकजुट होकर कार्यक्रम स्थल से बाहर निकल गए, जिससे वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया।पत्रकारों का कहना है कि जिस कार्यक्रम का उद्देश्य बेटियों के सम्मान और सशक्तिकरण को बढ़ावा देना था, वहीं मीडिया के साथ ऐसा व्यवहार बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है।



