बाराबंकी

खाली सुरक्षा औषधि प्रशासन विभाग ने की छापेमारी

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 

बाराबंकी। रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर आमजन को सुरक्षित व मानकों के अनुरूप खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की ओर से सघन निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। यह कार्यवाही आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तर प्रदेश, लखनऊ एवं जिलाधिकारी बाराबंकी के निर्देश पर सहायक आयुक्त खाद्य डॉ. शैलेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में संचालित की जा रही है।अभियान के तहत बुधवार को तहसील हैदरगढ़ क्षेत्र के कोठी बाजार एवं बीस मील चौराहा से पेड़ा व छेना सहित कुल तीन नमूने, तहसील रामनगर के त्रिलोकपुर व महादेवा से दूध बर्फी के दो तथा लड्डू के दो नमूने और तहसील नवाबगंज के देवां क्षेत्र से छेना, खोया व सूजी हलवा के तीन नमूने एकत्र किये गये।कार्रवाई के दौरान रामनगर क्षेत्र से लगभग चार किलोग्राम दूषित लड्डू (अनुमानित कीमत ₹800), देवां क्षेत्र से 10 किलोग्राम छेना (अनुमानित कीमत ₹1500), पांच किलोग्राम लड्डू (अनुमानित कीमत ₹1000) एवं 25 किलोग्राम खोया (अनुमानित कीमत ₹7500) मौके पर ही नष्ट कर दिए गए।इस प्रवर्तन कार्रवाई में खाद्य सुरक्षा अधिकारी अरुण कुमार, भगौती प्रसाद, अर्शी फारूकी, पल्लवी तिवारी, डॉ. अंकिता यादव, सलिल कुमार सिंह एवं अनुराधा मिश्रा सम्मिलित रहे।संग्रहीत सभी नमूने जांच हेतु प्रयोगशाला भेजे जा रहे हैं। रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत दोषी कारोबारियों के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। सहायक आयुक्त खाद्य-॥ डा० शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि रक्षाबंधन पर्व तक जनपद के नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में तीन सक्रिय टीमों के माध्यम से यह विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button