बरेली

अनीस सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल में नेफ्रोलॉजी सेवाओं का विस्तार              

किडनी मरीजों को मिलेगा उन्नत उपचार 

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। शहर के प्रतिष्ठित अनीस सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल एंड फहमी आईवीएफ सेंटर में अब किडनी से जुड़ी बीमारियों के उपचार के लिए अत्याधुनिक नेफ्रोलॉजी सेवाओं का विस्तार किया गया है। इस नई सुविधा के शुरू होने से मरीजों को अब उच्च स्तरीय इलाज और विशेषज्ञ परामर्श स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध हो सकेगा। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, यहां एमबीबीएस, एमडी मेडिसिन और डीएम नेफ्रोलॉजी से प्रशिक्षित विशेषज्ञों की टीम किडनी रोगियों का इलाज करेगी। अस्पताल के प्रबंधक डॉ. अनीस बेग ने बताया कि वर्तमान समय में किडनी से जुड़ी बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं, खासकर मधुमेह और उच्च रक्तचाप के मरीजों में इसका खतरा अधिक देखा जा रहा है। इसी को ध्यान में रखते हुए अस्पताल में आधुनिक तकनीकों से सुसज्जित नेफ्रोलॉजी विभाग विकसित किया गया है।
नेफ्रोलॉजी विभाग में नव नियुक्त विशेषज्ञ डॉ. मोहम्मद आमिर अंसारी मरीजों को परामर्श और उन्नत उपचार प्रदान करेंगे। उन्होंने बताया कि किडनी की बीमारी का असर केवल किडनी तक सीमित नहीं रहता, बल्कि यह हृदय सहित शरीर के अन्य अंगों को भी प्रभावित कर सकता है। इसलिए समय पर जांच और सही उपचार बेहद आवश्यक है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button