गाजियाबाद

अंबेडकर प्रतिमा क्षतिग्रस्त होने पर बवाल

तीन नामजद सहित पचास अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
लोनी गाजियाबाद : डॉ. भीमराव अंबेडकर की लोनी में स्थित प्रतिमा को क्षतिग्रस्त अवस्था में मिलने के बाद क्षेत्र में तनाव फैल गया। घटना से आक्रोशित लोगों और भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने सुबह से ही जोरदार नारेबाजी करते हुए मुख्य सड़क मार्ग को जाम कर दिया, जिससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया।
मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए प्रदर्शनकारियों को समझा-बुझाकर किसी तरह दोपहर बाद जाम खुलवाया। लेकिन कुछ ही देर बाद भीम आर्मी जय भीम के जिला अध्यक्ष अपने समर्थकों के साथ दोबारा मौके पर पहुंचे और फिर से नारेबाजी करते हुए सड़क जाम करने का प्रयास करने लगे।स्थिति को बिगड़ता देख पुलिस ने एक बार फिर समझाते हुए मामले का समाधान निकालने का प्रयास किया। लेकिन प्रदर्शनकारी अधिकारियों की बात नहीं माने। इसके बाद पुलिस ने हल्का लाठीचार्ज कर भीड़ को तितर-बितर किया और सड़क मार्ग को खाली कराकर यातायात बहाल कराया।इस संबंध में उपनिरीक्षक दिग्विजय सिंह ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई है। एफआईआर में गौरव जाटव (पुत्र राजबीर), नीरज कुमार (पुत्र सुभाष चंद्र) और कुलदीप (पुत्र दयानंद) समेत 40-50 अज्ञात लोगों को नामजद किया गया है।पुलिस के अनुसार, नीरज कुमार पर आरोप है कि उसने एफआईआर की प्रति फाड़कर पुलिस की ओर फेंकी और अभद्र टिप्पणी करते हुए भीड़ को उकसाया। इसी के बाद पुलिस ने सख्ती बरतते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button