
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। पुलिस की सक्रियता का एक सराहनीय उदाहरण सामने आया है, जहां थाना बालाबेहट पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक गुम/खोया हुआ मोबाइल फोन बरामद कर उसके स्वामी को सुपुर्द किया। मोबाइल वापस मिलने पर पीडि़त ने पुलिस की कार्यशैली की जमकर सराहना की। पुलिस अधीक्षक मो. मुश्ताक के निर्देशन, एएसपी कालू सिंह एवं क्षेत्राधिकारी पाली अजय कुमार के पर्यवेक्षण में यह कार्यवाही संपन्न हुई। पीडि़त द्वारा गुम हुए मोबाइल के संबंध में थाना बालाबेहट पर जनसुनवाई, पोर्टल के माध्यम से प्रार्थना पत्र दिया गया था, जिस पर नियमानुसार गुमशुदगी दर्ज की गई। थाना बालाबेहट पुलिस टीम ने पीडि़त द्वारा उपलब्ध कराए गए दस्तावेजों का परीक्षण कर भारत सरकार के सीईआईआर पोर्टल पर विवरण अपलोड किया। तकनीकी विश्लेषण एवं विभिन्न एजेंसियों से प्राप्त सूचनाओं के आधार पर पुलिस ने सफलता पूर्वक एक अदद पोको कंपनी का मोबाइल फोन (अनुमानित कीमत करीब 20,000 रुपये) बरामद कर लिया। बरामद मोबाइल को विधिक प्रक्रिया पूर्ण करते हुए उसके वास्तविक स्वामी को सौंप दिया गया, जिससे पीडि़त के चेहरे पर खुशी लौट आई। बरामदगी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष महेन्द्र कुमार पाल, उपनिरीक्षक सतीश बाबू एवं कांस्टेबल आनन्द कुमार शामिल रहे।
