शामली
दिनदहाड़े चोरी: रेडीमेड दुकान से 25 हजार पार, CCTV में कैद वारदात
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कांधला। कस्बे के मुख्य बाजार में चोरी की घटना से व्यापारियों में आक्रोश है। एक अज्ञात युवक रेडीमेड दुकान से 25 हजार रुपये चोरी कर फरार हो गया।
घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश में जुटी है और जल्द गिरफ्तारी का दावा कर रही है।

