शामली
गन्ना फसल पर कीट का खतरा, खेतों में उतरे मिल अधिकारी
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कांधला। ग्राम मलकपुर में गन्ना फसल का निरीक्षण करते हुए मिल अधिकारियों ने किसानों को कीट प्रबंधन के प्रति जागरूक किया।
गन्ना विकास प्रमुख सी.पी. मलिक ने बताया कि चोटी बेधक कीट का प्रकोप बढ़ सकता है, जिससे उत्पादन प्रभावित होगा। किसानों को समय रहते कीटनाशकों के प्रयोग की सलाह दी गई।

