शामली
करोड़ों के विकास कार्य, फिर भी डायलिसिस मशीनें बंद — सवालों में व्यवस्था
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कांधला। दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित एक रेस्टोरेंट में आयोजित प्रेस वार्ता में पूर्व विधायक ने संस्था द्वारा किए गए विकास कार्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शिक्षा व स्वास्थ्य क्षेत्र में करोड़ों रुपये खर्च किए गए, लेकिन टेक्नीशियन के अभाव में डायलिसिस मशीनें अब तक चालू नहीं हो सकीं।
उन्होंने प्रशासन को पत्र लिखकर समस्या से अवगत कराया और स्वयं टेक्नीशियन का खर्च उठाने का प्रस्ताव भी दिया, लेकिन अब तक समाधान नहीं निकला।

