बरेली

बदायूं से सीधी रेल सेवा शुरू, केंद्रीय राज्यमंत्री ने यात्रियों संग ट्रेन में किया सफर

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने सोमवार को बदायूं से नई दिल्ली के लिए सीधी ट्रेन सेवा का शुभारंभ किया। बदायूं रेलवे स्टेशन पर आयोजित समारोह में उन्होंने उद्घाटन विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर स्टेशन परिसर में भारी भीड़ उमड़ी और यात्रियों में उत्साह देखा गया।
यह नई सेवा बदायूं, कासगंज और एटा के यात्रियों को राजधानी तक सीधी और सुविधाजनक यात्रा उपलब्ध कराएगी। इससे मुरादाबाद के रास्ते उत्तराखंड जाने वाले यात्रियों को भी लाभ मिलेगा। क्षेत्र के कृषि और वन उत्पादों को बड़े बाजारों तक पहुंचाने में मदद मिलेगी, जिससे किसानों की आय बढ़ने की उम्मीद है। केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि अब दिल्ली दूर नहीं। उन्होंने यह भी बताया कि जिले को गंगा एक्सप्रेसवे, रिंग सड़क और फोरलेन हाइवे की सौगात मिली है।
रेल मंत्रालय ने 14315/14316 बरेली-नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस के मार्ग का विस्तार कासगंज तक करने की स्वीकृति दी है। 05303 बदायूं-नई दिल्ली उद्घाटन विशेष ट्रेन सोमवार दोपहर 12 बजे बदायूं से रवाना हुई और शाम आठ बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। इस ट्रेन में कुल 14 कोच हैं, जिनमें सामान्य श्रेणी, आरक्षित कुर्सीयान और वातानुकूलित कोच शामिल हैं।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button