शामली
नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल
नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
कांधला। थाना क्षेत्र में नाबालिग से अश्लील हरकत करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पीड़ित पिता ने थाने में तहरीर देकर बताया कि उसकी नाबालिग बेटी घर के बाहर खड़ी थी, तभी एक अधेड़ व्यक्ति ने उस पर फब्तियां कसते हुए अश्लील हरकतें शुरू कर दीं। विरोध करने और शोर मचाने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया।
मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की और गुरुवार को रामपाल पुत्र मेघराज निवासी गांव रसूलपुर गुजरान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है और आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।