बरेली
आंवला सांसद नीरज मौर्य की लोकसभा में मांग
स्वस्थ सुविधा के लिए एम्स, स्टेडियम और उद्योग लगवाएं

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली लोकसभा में आंवला के सांसद नीरज मौर्य ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के आंवला क्षेत्र के विकास के लिए केंद्र सरकार से कई महत्वपूर्ण मांगें कीं। उन्होंने वित्त मंत्री से अपील की कि आंवला में मेडिकल सुविधाओं की कमी को दूर करने के लिए एम्स (AIIMS) स्थापित करने हेतु बजट का प्रावधान किया जाए।
सांसद मौर्य ने कहा, “हमारे यहां मेडिकल की कोई अच्छी फैसिलिटी नहीं है। बरेली पश्चिमी यूपी का बड़ा केंद्र है, लेकिन आंवला को एम्स की आवश्यकता है।” उन्होंने युवाओं के खेल विकास पर जोर देते हुए स्थानीय स्टेडियम बनाने की मांग उठाई। उन्होंने उदाहरण दिया कि बरेली के दो युवा सूर्य प्रताप मिश्रा एवं मो आकिब पैरा क्रिकेट टीम के साथ श्रीलंका में अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने गए हैं। “युवाओं के रोजगार के लिए स्थानीय स्तर पर उद्योग और फैक्टरियां लगाई जाएं, ताकि शिक्षा-रोजगार बढ़े और सच्चा विकास हो,” उन्होंने जोर दिया।
इसके अलावा, उन्होंने एमपी लैंड (सांसद निधि) की व्यवस्था पर असंतोष जताया। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का जिक्र करते हुए कहा, अनुराग ठाकुर ने भी बात रखी थी कि इसे मनरेगा से जोड़ा जाए या बढ़ाया जाए।



