झुंझुनू

सीतसर बालाजी धाम में शिव रुद्राभिषेक 14 को

भजन संध्या और भंडारा 16 को

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
झुंझुनूं। शहर के निकटवर्ती सीतसर बालाजी धाम में 14 अगस्त को रात्रि में 7:15 बजे से शिव रुद्राभिषेक किया जाएगा। वही 16 अगस्त को रात्रि में 8:15 बजे से विशाल भंडारे और भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। मंदिर पुजारी महावीर प्रसाद पारीक ने बताया कि भजन संध्या में अभिषेक म्यूजिकल ग्रुप राजगढ़ द्वारा जगदंबा भजन पार्टी के गायक कलाकार अनिल दीनवा वाले भजनों की प्रस्तुतियां देंगे।डांसर राधिका कालबेलिया अपनी नृत्यकला की प्रस्तुतियां देंगी। वही राजकुमार रीना ग्रुप दिल्ली के द्वारा अलौकिक झांकियां सजाई जांएगी। पारीक ने मीडिया के माध्यम से मंदिर से जुड़े भक्तों को कार्यक्रम में उपस्थित होने की अपील की है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button